कलक्ट्रेट में बाबा साहेब की जयंती मनाई

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने उनके जीवन और संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और वक्ताओं ने उनके विचारों पर चर्चा की। सभी से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।

कलक्ट्रेट में बाबा साहेब की जयंती मनाई

मुरादाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनको नमन किया गया। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें देश के संविधान निर्माता के रूप में सभी जानते हैं। हम सभी उनके संघर्ष और उनके कृतित्व से प्रेरणा लें कि समाज के लिए उनका क्या योगदान रहा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब के बारे में अपने अपने विचार रखे। सभी को संदेश दिया कि हम अपने कर्तव्यों का पालन करें।

बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।