पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और सदस्यों ने उनके बलिदान तथा राष्ट्रभक्ति का स्मरण किया। महासभा ने काकोरी रेलवे स्टेशन का नाम भी उनके नाम पर रखने की मांग की।

पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

मुरादाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर की ओर से गुरुवार को अमर क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्रभक्ति तथा अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महासभा ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार से काकोरी रेलवे स्टेशन का नाम पंडित राम प्रसाद बिस्मिल करने की मांग की। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, विमलेंद्र विमल, राम प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, अमित शर्मा, राजू शर्मा, सुधांशु कौशिक, विवेक पांडेय, प्रवीण शर्मा, अभिषेक चतुर्वेदी, शुभ शर्मा शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।