ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादब्लैमेलिंग से परेशान ट्रांसपोर्टर ने फांसी लगाकर दी जान

ब्लैमेलिंग से परेशान ट्रांसपोर्टर ने फांसी लगाकर दी जान

बुधवार तड़के मझोला थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। वह एक महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान था। सुसाइड नोट में भी ट्रांसपोर्टर ने महिला का जिक्र किया है। महिला ने रेप का...

ब्लैमेलिंग से परेशान ट्रांसपोर्टर ने फांसी लगाकर दी जान
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 29 Jul 2020 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार तड़के मझोला थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। वह एक महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान था। सुसाइड नोट में भी ट्रांसपोर्टर ने महिला का जिक्र किया है। महिला ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में उसमें मोटी रकम लेकर समझौता कर लिया था। अब फिर महिला रेप केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही फांसी लगाकर मौत होने की पुष्टि हुई है। फांसी लगाकर जान देने वाला ट्रांसपोर्टर चंद्रप्रताप सिंह पुत्र हरिराज सिंह मझोला थाना क्षेत्र के आनंद नगर कुंदनपुर लाइनपार का रहने वाला था। परिवार में पत्नी सरस्वती देवी के अलावा दो बेटे आदित्य और मयंक हैं। सरस्वती के मुताबिक पति पिछले कुछ समय से काफी परेशान चल रहे थे। मेरे ट्रांसपोर्टर पर ट्रक चलाने वाले चालक की पत्नी ने बलात्कार का केस दर्ज करा दिया था। बाद में उसमें मोटी रकम लेकर समझौता हो गया था। वर्तमान में महिला ने फिर से तहरीर दे दी थी। वह रेप केस में फिर से फंसाने की धमकी दे रही थी। लगातार पैसों की डिमांड कर रही थी। परेशान होकर पति ने मंगलवार रात घर में ही फांसी लगा लगा ली। बुधवार तड़के उठने पर पति को दूसरे कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा। बेटे आदित्य की सहायता से पति को फांसी के फंदे से उतारा। जानकारी पाकर एएसपी दीपक भूकर व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर कपड़ों से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसमें पति ने महिला को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इंस्पेक्टर मझोला राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट में फांसी से मौत होने की पुष्टि हुई है। बरामद सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें