उफ यह महंगाई, अब माल भाड़ा भी बढ़ने जा रहा

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद में महंगाई के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़े में 10 से 12 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक जल्द होगी, जहाँ भाड़े की नई दरें लागू की जाएंगी। डीजल की कीमतों में और इजाफा होने की संभावना है।

उफ यह महंगाई, अब माल भाड़ा भी बढ़ने जा रहा

मुरादाबाद। महंगाई ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का असर माल भाड़े और किराए पर जल्द दिखाई देगा। लगभग पंद्रह दिन में डीजल के दामों में 7.50 रुपए की बढ़ोत्तरी होने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भाड़ा 10 से 12 फीसदी बढ़ाने की तैयारी की है। जल्द इसको लेकर एसोसिएशन की बैठक होगी और जून के पहले हफ्ते में बढ़ी दर लागू की जाएगी। एसोसिएशन को लग रहा है कि अभी डीजल के दाम और बढ़ेंगे ऐसे में कुछ इंतजार कर रहे हैं। अगर जल्द डीजल के दामों में इजाफा किया गया तो ऐसे में माल भाड़ा 15 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। मुरादाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीश शर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्टर की जल्द एक बैठक होने वाली है उसमें बढ़े माल भाड़े की दरों को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा अभी अनुमान है कि डीजल के दाम और बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि ईंधन की कीमतें बढ़ने से मजबूरी में माल भाड़ा बढ़ाना पड़ेगा। अध्यक्ष ने कहा कि अभी मौजूदा समय में माल भाड़ा 8 रुपए प्रति किलो लिया जाता है। अगर दस प्रतिशत भाड़ा बढ़ाते हैं तो यह 8.80 रुपए प्रति किलो रेट होगा। संभावित बढ़ोत्तरी 10 से 12 फीसदी की प्रस्तावित है। बाकी निर्णय एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से लिया जाएगा तब स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। उधर निजी वाहन चालक किराए में वृद्धि करने की तैयारी में हैं。

10 से 18 टन तक के माल वाहन होते लोड अनलोड

ट्रांसपोर्टर मांग के अनुसार वाहन भेजते हैं। 10 टन की भी गाड़ी लोड होती है और 15 व 18 टन की भी गाड़ी लोड होती है। इसी तरह माल जितना जिस गाड़ी में लोड होगा प्रतिशत के हिसाब से भाड़ी वृद्धि उसमें जुड़ जाएगी। अभी 100 किलो माल पर 800 रुपए भाड़ा लगता है।

सामान्य प्रश्न

माल भाड़ा कब बढ़ने की संभावना है?
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक जून के पहले हफ्ते में होगी, जिसमें माल भाड़े की नई दरें लागू की जाएंगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।