Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsTransfer Controversy Muradabad Development Authority s XEN Amit Kaadian Finally Relieved After Complaints
आठ साल से जमे एमडीए एक्सीएन कादियान रिलीव

आठ साल से जमे एमडीए एक्सीएन कादियान रिलीव

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के एक्सईएन अमित कादियान को आखिरकार रिलीव कर दिया गया। उनका तबादला हापुड़ विकास प्राधिकरण में किया गया था, लेकिन वह वहां शामिल नहीं हुए थे। लगातार शिकायतों और राजनीतिक दबाव के...

Jul 24, 2025 09:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

तबादले के बाद भी सीट पर जमे मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के एक्सईएन अमित कादियान आखिरकार गुरुवार को रिलीव कर दिए गए। जून माह में उनका तबादला हापुड़ विकास प्राधिकरण के लिए गया था। लगातार शिकायतें की जा रही थीं। एमडीए अधिकारियों के मुताबिक एक्सईएन अमित कादियान एमडीए में पिछले आठ साल से जमे हुए थे। इस दौरान उनका तीन बार तबादला शासन स्तर से किया गया, मगर हर बार राजनीतिक गठजोड़ के चलते ट्रांसफर रुकवा लिया करते थे। एक्सईएन के अलावा इनके पास टाउन प्लानर समेत कई चार्ज थे। तबादला होने के बाद भी उन्होंने हापुड़ विकास प्राधिकरण में ज्वाइन नहीं किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकारियों के द्वारा भी उन्हें खुला संरक्षण प्राप्त था। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने एक्सीएन अमित कादियान को रिलीव किए जाने की पुष्टि की।