
ट्रेन के आगे आया युवक, मौत
Moradabad News - रविवार को क्षेत्र के युवक भुवनेश मौर्य की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह हरियाणा के पानीपत में मजदूरी करता था और चार दिन पहले ही घर आया था। पत्नी से झगड़े के बाद वह रेलवे लाइन पर पहुंच गया और पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस से कट गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
क्षेत्र के एक युवक की रविवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर जीआरपी और कोतवाली पुलिस पहुंची। काफी देर बाद युवक की पहचान बिलारी निवासी भुवनेश मौर्य पुत्र धर्मपाल सिंह के रूप में हुई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। क्षेत्र के गांव पीपली निवासी भुवनेश मौर्य 35 उर्फ सोनू पुत्र धर्मपाल सिंह हरियाणा के पानीपत में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि वह चार दिन पहले ही घर आया था। गांव में चर्चा यह भी है कि युवक की कुछ समय पहले पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

वह इस समय छह माह की बच्ची के साथ मायके में ही रह रही है, जिसके कारण वह शाम को जरगांव के बीच रेलवे लाइन पर पहुंच गया। इस बीच जरगांव से भूड़मरेशी के बीच में पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस जो कि टनकपुर से आ रही थी उससे कट गया। हादसे की सूचना लोको पायलट ने जीआरपी पुलिस को दी। लोको पायलट का कहना है कि युवक ट्रेन के आगे लेट गया था। बाद में युवक की पहचान कपड़ों के आधार पर की गई। युवक की माता सुखदेवी का 12 साल पूर्व निधन हो चुका है, जबकि युवक की पत्नी सपना मायके में रह रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




