Moradabad News: किराए के मकान में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Moradabad News: मुरादाबाद में एक युवक ने किराए के मकान में आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात को घास मंडी बाजार गंज में हुई। युवक, सोनू शर्मा, ने पंखे से फंदा लगाकर जान दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की है। परिवार को शव सौंप दिया गया।

Moradabad News: मुरादाबाद। सदर कोतवाली क्षेत्र के घास मंडी बाजार गंज स्थित किराए के मकान में रहने वाले युवक ने मंगलवार देर रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व युवक को तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार जनपद बरेली के फतेहगंज निवासी देव शर्मा का पुत्र सोनू शर्मा पिछले करीब दो वर्षों से सदर कोतवाली क्षेत्र के घास मंडी बाजारगंज में किराए के मकान में अपनी मां सुधा शर्मा और पत्नी शिवा शर्मा के साथ रह रहा था।
सोनू की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। वह शहर के बुध बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान पर नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।बताया गया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे सोनू ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब परिजनों और मकान मालिक को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बुधवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव लेकर बरेली के फतेहगंज के लिए रवाना हो गए।


