Moradabad News: कुंदरकी सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय की रसोईया की मौत

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: मंगलवार सुबह ग्राम भीकनपुर कुलवाड़ा में एक सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय की रसोईया मुन्नी (60) की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मारी, जिसके बाद उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

Moradabad News: कुंदरकी सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय की रसोईया की मौत

Moradabad News: थाना क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर कुलवाड़ा में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय की रसोईया की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी स्वर्गीय जुम्मा की पत्नी मुन्नी (60) गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के रूप में कार्यरत थीं। मंगलवार सुबह वह स्कूल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। बताया गया कि ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए लेकिन जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। बताया गया कि मृतका के परिजनों ने इस मामले में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। देर शाम मृतिका को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।