हिच टूटने से हुए हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत

Jan 10, 2026 09:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के निवासी मोहम्मद असीम की सड़क हादसे में घायल होने के एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से उड़द का भूसा ले जा रहे थे, जब ट्रॉली का हिच टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं।

हिच टूटने से हुए हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत

मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर हमीर निवासी मोहम्मद असीम की सड़क हादसे में घायल होने के एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गई। असीम बीते आठ दिनों से मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती था। मोहम्मद असीम(38) पुत्र जाहिद शाहबाद से मुरादाबाद गोशाला के लिए उड़द का भूसा लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से आ रहा था। तभी रास्ते में शाहबाद के गांव मदकर ढकिया के निकट अचानक ट्रॉली का हिच टूट गया जिससे ट्रॉली ट्रेक्टर का साथ छोड़ नीचे सड़क पर खिचड़ने लगी, और ट्रॉली पर रखा उड़द का भूसे से भरा बोरा चालक असीम के ऊपर जा गिरा।

जिसकी चपेट में वह दबकर रह गया, और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में लगातार गिरावट आती रही। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान असीम ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी मुख्लेसिन और चार बच्चे,दो बेटे व दो बेटियां हैं। घटना की सूचना पर कुंदरकी विधानसभा से विधायक प्रतिनिधि जयवीर सिंह, भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष आशकार लंबरदार पीड़ित परिवार को ढ़ांढस देने पहुंचे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।