छजलैट में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत,साथी गंभीर
छजलैट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय जितेंद्र सिंह की मौत हो गई। वह अपने साथी नसीम के साथ बाइक पर थे, जब उनकी बाइक एक लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। नसीम गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। जितेंद्र की मां भी पिछले पंद्रह दिन से वेंटिलेटर पर हैं।

छजलैट थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम छजलैट से घर वापस जा रहे बाइक सवार लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए,जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी जितेंद्र सिंह 40 वर्ष पुत्र राजपाल सिंह छजलैट आने के लिए सवारी के इंतजार में रोड के किनारे खड़े था। तभी गांव का नसीम उसके पास पहुंचा, दोनों बाइक से छजलैट गए और देर शाम घर भीकनपुर लौट रहे थे कि तभी न्यारा पेट्रोल पंप के सामने आगे जा रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली के अचानक मुड़ने पर बाइक बेकाबू होकर ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई, दोनों बाइक सवारों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवारों में से एक रोडवेज के संविदा चालक जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि साथी नसीम की हालत गंभीर बनी हुई है। छजलैट पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संविदा चालक जितेंद्र की मौत की खबर मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं。
पंद्रह दिन पहले बाइक की टक्कर से घायल मां वेटिंलेटर पर
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रोडवेज के संविदा चालक जितेंद्र के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जितेंद्र का परिवार पंद्रह दिनों से परेशानी में चल रहा था। जितेंद्र की मां राजेश्वरी को पंद्रह दिन पहले अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी,तब से उनका उपचार मुरादाबाद के कॉसमॉस में चल रहा है,वर्तमान में वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


