छजलैट में ट्रैक्टा टॉली की टक्कर में गंभीर घायल की भी मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
भीकनपुर गांव के जितेंद्र की बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से मौत हो गई। उसके साथी नसीम गंभीर घायल हुआ, जिसका इलाज के दौरान निधन हो गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी जितेंद्र पुत्र राजपाल की बाइक से लकड़ी भरे ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर में देर रात मौत हो गई थी। जबकि उसके साथ बैठे नसीम पुत्र बुंडू गंभीर घायल हो गया था, जिसका अस्पताल में इलाज चल रथा। रविवार देर उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थाना पुलिस मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


