Moradabad News: पंखे में करंट उतरने से महिला की मौत

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: नगर के मोहल्ला जाटवान में महिला मिथलेश देवी 43 वर्ष की विद्युत पंखे में करंट आने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह सफाई के दौरान पंखा सरकाने पर महिला करंट की चपेट में आ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है।

Moradabad News: पंखे में करंट उतरने से महिला की मौत

Moradabad News: नगर के मोहल्ला जाटवान काशीपुर चुंगी के निकट विद्युत पंखे में करंट आने से महिला करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला जाटवान में अंबेडकर पार्क के निकट शिव मंदिर से सटे मकान में चंद्रपाल का परिवार रहता है। सोमवार की सुबह घर में टेबल फैन चल रहा था, चंद्रपाल की पत्नी मिथलेश देवी 43 घर में झाड़ू लगाकर सफाई कर रही थी। जैसे ही उसने टेबल फैन को सरकाने का प्रयास किया, टेबल फैन में दौड़ रहे विद्युत करंट में महिला को चपेट में ले लिया और उसकी तत्काल मौके पर ही तड़प तड़प कर मौत हो गई।

मृतक के बेटे धर्मपाल सहित 5 बच्चों और परिवार के लोगों पर और रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMoradabad News: पंखे में करंट उतरने से महिला की मौत