समाथल हादसे के पीड़ित परिवारों को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भेजी आर्थिक सहायता

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

20 मई को समाथल गाँव में ढांग गिरने से मालदेई मौर्य और सुनीता कश्यप की मृत्यु हो गई। इस घटना पर सपा ने दोनों परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद हस्सान और सपा यूथ बिग्रेड के सौरभ यादव ने गांव जाकर चेक सौंपे और सहायता का आश्वासन दिया।

समाथल हादसे के पीड़ित परिवारों को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भेजी आर्थिक सहायता

विधानसभा क्षेत्र के ग्राम समाथल में बीस मई को ढांग गिरने की घटना में मालदेई मौर्य एवं सुनीता कश्यप की असमय मृत्यु हो गई थी, इस घटना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों महिलाओं के मौत पर दोनों परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद के चेक भिजवाये,जिसको लेकर गुरुवार को सपा विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद हस्सान एवं सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ यादव ग्राम समाथल पहुंचे और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक सौंपे। इस दौरान उन्होंने परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अजीत सिंह उर्फ वीर सिंह, कैलाश मौर्य, ग्राम प्रधान पिंकू यादव, बीरपाल सिंह मौर्य, पप्पू मौर्य, राजेंद्र सिंह यादव, नीरज कुमार, गिरवर सिंह, लाल सिंह मौर्य, सतीश कुमार,हरपाल, सुभाष यादव, खेमपाल मौर्य, टेक सिंह यादव, रामवीर सिंह, मोहर सिंह, नेत्रपाल, भीम सिंह कश्यप सहित भारी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।