घर से उठे दो जनाजे तो हर आंख हुई नम

Jan 25, 2026 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - मैनाठेर के गांव महमूदपुर माफी के साहिल और फुरकान की नोएडा में दम घुटने से मौत हो गई। दोनों पांच दिन पहले काम के लिए गए थे। बारिश के कारण ठंड बढ़ने पर उन्होंने कमरे में अंगीठी जलाई, जिससे जहरीली गैस से उनकी जान चली गई। शनिवार रात उनके शव गांव पहुंचे तो पूरे गांव में मातम छा गया।

घर से उठे दो जनाजे तो हर आंख हुई नम

मैनाठेर क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी के साहिल और फुरकान की नोएडा में कमरे में दम घुटने से हुई मौत पर पूरे गांव में मातम छा गया। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों पांच दिन पहले ही नोएडा में कारपेंटर का काम करने घर से गए थे। शनिवार रात दोनों के शव घर पहुंचे तो परिवार में चीख पुकार मच गई। दोनों के शवों को कुछ देर घर पर रखने के बाद दोनों के जनाजे जैसे ही घर से उठे तो हर आंख नम हो गई। देर रात दोनों के शव कब्रिस्तान पहुंचे जहां दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

मैनाठेर के गांव महमूदपुर माफी के रहने वाले चचेरे-तहेरे भाई साहिल और फुरकान नोएडा के परी चौक इलाके में रहकर कारपेंटर का काम करते थे। शुक्रवार रात नोएडा में बारिश से बढ़ी ठंड के चलते दोनों भाइयों ने कमरे में पहुंचने के बाद अंगीठी सुलगाई और उसको कमरे में रखकर बंद कर लिया। रात भर अंगीठी से निकलनी जहरीली गैस से दोनों बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी जान चली गई। दोनों की मौत की खबर शनिवार जैसे ही परिजनों को लगी तो वह नोएडा रवाना हो गए। शनिवार रात दोनों शव गांव पहुंचे तो वहां मातम सा छा गया। गांव के कई ग्रामीण मरने वालों के परिजनों को ढांढस बांधते नजर आए। पड़ोसियों ने बताया कि रात जब दोनों के शव गांव पहुंचे तो वहां मातम सा छा गया। एक साथ दोनों के जनाजे उठते से हर गांव आंख नम हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;