Moradabad News: मुरादाबाद में कांग्रेस पार्षद सद्दाम ने फांसी लगाकर दी जान

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: मुरादाबाद के वार्ड 69 मियां कालोनी से कांग्रेस पार्षद सद्दाम ने देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन चर्चा है कि पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। पार्षद की मौत की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता उनके घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

Moradabad News: मुरादाबाद में कांग्रेस पार्षद सद्दाम ने फांसी लगाकर दी जान

Moradabad News: मुरादाबाद। शहर की वार्ड 69 मियां कालोनी से कांग्रेस पार्षद सद्दाम ने देर रात सवा बजे फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि, स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। देर रात पार्षद के फांसी लगाने की सूचना कांग्रेस नेताओं तक पहुंची तो उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवा पार्षद की मौत की खबर फैलते ही कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसकी जानकारी साझा की। सद्दाम मूल रूप से अमरोहा के रहने वाले थे और काफी समय से मुरादाबाद में रह रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, रात एक बजे के बाद उन्होंने फांसी लगाकर जान दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पत्नी से उनका विवाद हुआ था। यह भी चर्चा है कि जान देने से पहले उन्होंने पत्नी को वीडियो कॉल की और अलविदा कहा। हालांकि, इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है。

पार्षद की मौत की जानकारी

पार्षद की मौत की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी उनके घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम उर्फ बंटी ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। देर रात तक पार्षद के घर पर कांग्रेस नेताओं और परिचितों की भीड़ जुटी रही।

जांच प्रक्रिया

उधर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई अधिकृत सूचना नहीं मिली है। फोन पर कांग्रेस पार्षद के फांसी लगाकर जान देने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

सवाल और जवाब

✦क्यों कांग्रेस पार्षद सद्दाम ने जान दी?−
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: मुरादाबाद में कांग्रेस पार्षद सद्दाम ने फांसी लगाकर दी जान