सुरजन नगर में बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, रेफर
Moradabad News - शनिवार रात को सुरजन नगर में अभिषेक और सौरभ शादी समारोह से लौटते समय एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ अभिषेक को एडमिट किया गया और सौरभ को मुजफ्फरनगर रेफर किया गया।

शनिवार की देर रात्रि को सुरजन नगर निवासी अभिषेक पुत्र स्व. नंदू सिंह एवं सौरभ कुमार पुत्र स्वर्गीय दुष्यंत कुमार शादी समारोह से करनपुर की ओर से सुरजन नगर अपने घर के लिए आ रहे थे। अचानक पीछे से तेज रफ्तार एक ट्रक ने गलत साइड जाकर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क की साइड में गिर गए। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। रास्ते से गुजरने वाले कुछ लोगों ने दोनों बाइक सवारों को उठाया और रात्रि में ही चिकित्सक के यहां ले गए। दोनों की गंभीर हालत को देते हुए चिकित्सक ने काशीपुर के लिए रेफर कर दिया।
परिजन दोनों को लेकर काशीपुर पहुंचे तथा उपचार के लिए अभिषेक को एडमिट कर लिया एवं सौरभ की गंभीर हालत देखते हुए वहां से मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


