Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsTragic Accident on Delhi-Lucknow Highway Laborer Dies After Being Hit by Unknown Vehicle
अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मजदूर मोहम्मद अहमद को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह हुआ जब वह रिश्तेदार की मृत्यु पर गमी में जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिवार में पत्नी और 13 वर्षीय बेटा है।

Dec 01, 2025 08:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मैनाठेर थाना क्षेत्र में पुराने टोल के पास सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने मूंढापांडे क्षेत्र निवासी बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दिया। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर मैनाठेर पुलिस ने सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम कराके पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव पैपटपुरा उर्फ धतुर्रा मेघानगला निवासी मोहम्मद अहमद(45 वर्ष) मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी सलमा और 13 साल का एक बेटा मोहम्मद हसन है। बताया कि रविवार को मोहम्मद अहमद बिलारी में काम करने गए थे और वहीं रुक गए थे। सोमवार सुबह वह किसी रिश्तेदार की मौत पर गमी में शामिल होने बाइक से जा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मैनाठेर थाना क्षेत्र में हाईवे पर पुराने टोल के पास पहुंचे तभी पीछे से किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर का दिया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मोहम्दम अहमद बाइक से गिरकर सड़क के साइड में लगे लोहे के एंगल से टकराने के बाद सड़क किनारे दस मीटर दूर पेड़ों के पास जाकर गिरे। उनके सिर में लोहे के एंगल और रॉड से गंभीर चोट आ गई। इतना ही नहीं उनकी बाइक को टक्कर मारने वाला वाहन सवार करीब सौ मीटर दूर तक घसीटकर ले गया। सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मोहम्मद अहमद को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाई, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसएचओ किरनपाल सिंह ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर मोहम्मद अहमद की मौत के बाद से पत्नी और बेटे समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।