Moradabad News: बिलारी में करंट लगने से विवाहिता की मौत

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव खंडोआ में एक विवाहित महिला नाजमीन की करंट लगने से मौत हो गई। पिछले 4 वर्षों से उसके पति के साथ विवाद चल रहा था और वह तनाव में थी। बिजली के तार से करंट लगने पर गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Moradabad News: बिलारी में करंट लगने से विवाहिता की मौत

Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव खंडोआ में करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लिहाजा बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। खंडौवा गांव निवासी नाजमीन पुत्री इकलाख का विवाह वर्ष 2020 में थाना पाकवाड़ा के महलकपुर रोड निवासी आसिफ पुत्र इस्लाम के साथ हुआ था। जिससे उसके 5 साल की एक बेटी भी है। पति पत्नी के बीच पिछले 4 सालों से विवाद चल रहा था और मामला अदालत में विचाराधीन है।

जिस कारण से नाजमीन अपने मायके में रह रही थी। काफी समय से वह तनाव में थी। बीती रात वह छत के ऊपरी मंजिल पर गई जहां उसे बिजली के तार से करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोग आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर लिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।