ठाकुरद्वारा में ट्रैक्टर- ट्राली पलटने से युवक की मौत

ठाकुरद्वारा में ट्रैक्टर- ट्राली पलटने से युवक की मौत

संक्षेप:

Moradabad News - ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह कुंडसेरा के जंगल से मिट्टी लाते समय एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिसमें चालक हिमांशु चौहान की मौके पर मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया है, क्योंकि एक दिन पहले ही ताऊ की हार्ट अटैक से मौत हुई थी और हिमांशु की बहन की शादी मार्च में होने वाली थी।

Dec 09, 2025 08:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की सुबह कुंडसेरा के जंगल से ट्रैक्टर ट्राली से खनन की मिट्टी लेकर आ रहे युवक की ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हुजरा मिलक निवासी हिमांशु चौहान 30 पुत्र रूप सिंह ड्राइवर के रूप में मिट्टी भराव ढोने का कार्य करता था। मंगलवार सुबह कुंडसेरा के जंगल से ट्रैक्टर से मिट्टी भरकर ला रहा था,अचानक में ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और पूरी ट्रैक्टर ट्राली खेत में पलट गई, जिसमें ट्रैक्टर चालक हिमांशु चौहान की मौके पर ही मौत हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भिजवाया । घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया गया कि 29 नवंबर को हिमांशु के ताऊ महिपाल सिंह की हार्ट अटैक से मौत हुई थी, जिसकी 8 दिसंबर को तेहरवीं थी, अगले दिन ही यह घटना घट गई। मृतक की बहन स्वाति, मां ओमवती देवी, पिता रूप सिंह एवं अन्य परिजनों का रोते विलखते बुरा हाल है, हिमांशु चौहान अपनी इकलौती बहन का इकलौता भाई था, हिमांशु की बहन स्वाती का रिश्ता हो चुका है, जिसकी शादी मार्च में होनी थी, परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी ,सभी लोग खुश थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। जिसको लेकर गांव में मातम सा छा गया। ----------- बहन की मार्च में थी शादी,घर में चल रही थी तैयारियां ठाकुरद्वारा। हिमांशु के मौत ने पूरे परिवार को हिला दिया। अभी एक दिन पहले ही ताऊ की तेंहरवी थी। ठीक अगले ही दिन हिमांशु की मौत ने पूरे परिवार में मातम छा गया है। हिमांश की इकलौती बहन की मार्च में शादी थी जिसकी तैयारियां चल रही थी लेकिन एक के बाद एक परिवार में दो मौत से पूरा परिवार सदमे में आ गया।