बाइक एवं थ्री व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

डिलारी में नगर पंचायत ढकिया के प्रधान बैंक्वेट के पास मंगलवार सुबह बाइक और थ्री व्हीलर की टक्कर में 30 वर्षीय साहजमा की मौत हो गई। तेज गति से आ रहे थ्री व्हीलर ने बाइक को टक्कर मारी। परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाइक एवं थ्री व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

डिलारी। नगर पंचायत ढकिया के प्रधान बैंक्वेट के पास मंगलवार सुबह बाइक और थ्री व्हीलर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नगर पंचायत ढकिया जट निवासी साहजमा पुत्र मोहम्मद हनीफ उम्र 30 वर्ष अपनी बाइक से किसी कार्य से मंगलवार सुबह 10:00 जा रहा था। प्रधान बैंक्वेट हॉल के निकट तेज गति से आ रहे थ्री व्हीलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, राहगीरों ने किसी तरह निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन तब तक बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया।

घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया, घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीणों को समझा बुझाकर भीड़ को शांत किया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।