खेलते - खेलते पानी भरे सेफ्टी टैंक में डूबकर मासूम की मौत

Mar 01, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - ग्राम हरियाना में एक हादसे में ढाई वर्षीय बच्ची अदीबा पानी भरे सेफ्टी टैंक में गिरकर डूब गई। बच्ची दो भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और घर में खेल रही थी जब वह अनजाने में गिर गई। तीन घंटे की तलाश के बाद बच्ची को टैंक में पाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

खेलते - खेलते पानी भरे सेफ्टी टैंक में डूबकर मासूम की मौत

थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाना में रविवार दोपहर एक हादसे में ढाई वर्षीय बच्ची की पानी भरे सेफ्टी टैंक में गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। गांव हरियाना निवासी गय्यूर की पुत्री अदीबा दो भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। दोपहर लगभग तीन बजे वह घर में खेल रही थी। इसी दौरान मकान में बने नवनिर्मित पानी भरे सेफ्टी टैंक में वह अनजाने में गिर गई। आसपास किसी की नजर न पड़ने से काफी देर तक बच्ची का पता नहीं चल सका। बताया जाता है कि करीब तीन घंटे तक परिजन बच्ची को तलाशते रहे।

शाम लगभग छह बजे सेफ्टी टैंक के गड्ढे में गिरने की आशंका होने पर जब तलाश की गई तो बच्ची पानी में मिली। उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।