सड़क के दोनों तरफ लगा साप्ताहिक बाजार, दिल्ली रोड जाम

सड़क के दोनों तरफ लगा साप्ताहिक बाजार, दिल्ली रोड जाम

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में गागन दिल्ली रोड पर हर गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। नगर निगम की प्रवर्तन दल ने पुलिस के साथ मिलकर स्थिति को संभाला। हालांकि, फड़ विक्रेताओं ने...

Sep 04, 2025 07:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

मुरादाबाद। गागन दिल्ली रोड पर प्रत्येक गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के चलते यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शाम को हालात बद से बदतर हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम ने मझोला पुलिस के साथ मिलकर यातायात सुचारु कराया। सड़क किनारे फड़ लगाने वालों को सामान जब्त करने की चेतावनी दी गई। चेतावनी के बाद भी सुबह से ही सड़क के दोनों तरफ अवैध तरीके से बाजार सजना शुरू हो गया। दोपहर में प्रवर्तन दल की टीम मौके पर पहुंची। फड़ विक्रेताओं को चेतावनी देकर वापस आ गई। कुछ देर बाद ही हालात जस के तस हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे जाम के हालात बन गए। प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम, राकेश कुमार व मझोला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए यातायात सुचारु कराया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि सड़क किनारे अवैध बाजार किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा।