नगर में परंपरागत रुप से निकाला शोक एकादशी का जुलूस

Feb 27, 2026 08:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - नगर में होली से पूर्व शोक एकादशी के अवसर पर परंपरागत जुलूस निकाला गया। श्रद्धालुओं ने डीजे और बैंड बाजा के साथ ढोल बजाते हुए शोक व्यक्त किया। जुलूस झंडा चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थलों से होते हुए नागों वाले मंदिर पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर नगर के कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

नगर में परंपरागत रुप से निकाला शोक एकादशी का जुलूस

नगर में होली से पूर्व शोक एकादशी के अवसर पर परंपरागत जुलूस डीजे और बैंड बाजा के साथ धूमधाम से निकाला गया। साल भर में जिन घरों में शोक हुआ है उन घरों के आगे जाकर ढोल बजाकर परंपरा के अनुसार शोक उठाया गया। शुक्रवार की शाम 7 बजे ढोल डीजे लेकर श्रद्धालु नगर के ऐतिहासिक झंडा चौक पर एकत्र हुए ,वहां से रंग बिरंगा गुलाल उड़ाते हुए होली गीतों पर थिरकते हुए श्रद्धालु आगे बढ़े और रैली चौक पहुंचे, वहां से नेहरू चौक से पुरानी ओबीसी रोड से नई सड़क पर धूम धड़ाका करता हुआ गांधी मूर्ति चौराहे पर पहुंचा वहां से बस स्टैंड कोतवाली के सामने से महाराणा प्रताप चौक, पौड़ाखेड़ा मंदिर,पुरानी तहसील, पैंठ बाजार, जूनियर हाई स्कूल से मुड़कर प्रथमा बैंक रोड सर्राफा बाजार नेहरू मूर्ति रैली चौक झंडा चौक से शकील हलवाई के आगे से मुड़कर डॉक्टर मदन बंसल एवं शिव मंदिर के आगे होता हुआ एवज पहलवान के बराबर से मुड़कर सिंघाड़ियों वाली गली, मढ़ी कोरियान होता हुआ नागों वाले मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ।

जुलूस में नगर मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन, होली जुलूस कमेटी के अध्यक्ष कौशल ठाकुर, पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, रामनिवास शर्मा, दुष्यंत चौहान, गिरीश गर्ग,चिराग अग्रवाल, निहाल सिंह लाठर, अलंकार शर्मा, अभिषेक शर्मा, अजय अग्रवाल एडवोकेट, नीरज रूहेला, गौरव चौहान, मोहनलाल शर्मा,रामवीर सिंह आदि सहित अनेकों मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।