ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादफरीदनगर से लापता हुए तीन किशोर, आठ घंटे बाद मिले

फरीदनगर से लापता हुए तीन किशोर, आठ घंटे बाद मिले

कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर से शनिवार की दोपहर तीन किशोर लापता हो गए। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने खोजबीन अभियान चलाया। जिसके करीब आठ घंटे बाद मुरादाबाद से तीनों...

फरीदनगर से लापता हुए तीन किशोर, आठ घंटे बाद मिले
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 15 Sep 2019 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर से शनिवार की दोपहर तीन किशोर लापता हो गए। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने खोजबीन अभियान चलाया। जिसके करीब आठ घंटे बाद मुरादाबाद से तीनों किशोर बरामद हो गए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गरम रहा।

कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीनगर निवासी मोहम्मद मुस्लिम, रईसउद्दीन चौधरी और नासिर के 12 से 15 वर्षीय बेटे शनिवार की दोपहर गांव से अचानक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिले। इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि फरीदनगर से तीन बच्चों को बच्चा चोर गिरोह ने उठा लिया है। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने किशोरों के मोबाइल फोन ट्रेस किए तो तीनों की लोकेशन मुरादाबाद में मिली। इसकी जानकारी पर पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति हाफिज एजाज अंसारी, पूर्व प्रधान हाजी अतीक कुरैशी सहित दर्जनों ग्रामीण मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। उधर, तीनों किशोर बस में बैठकर अपने गांव फरीनगर पहुंच गए। इस दौरान लगभग आठ घंटे तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। किशोरों के बरामद हो जाने पर पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें