ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादतीन गांव के डेढ़ सौ लोग होम क्वारंटाइन

तीन गांव के डेढ़ सौ लोग होम क्वारंटाइन

मुरादाबाद कांठ क्षेत्र के तीन गांवों के डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। यहां इंडोनेशिया के ग्यारह लोग चार स्थानों पर अलग तकरीर करने आए थे। उनके संपर्क में तबलीगी जमात में गया...

तीन गांव के डेढ़ सौ लोग होम क्वारंटाइन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 01 Apr 2020 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद कांठ क्षेत्र के तीन गांवों के डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। यहां इंडोनेशिया के ग्यारह लोग चार स्थानों पर अलग तकरीर करने आए थे। उनके संपर्क में तबलीगी जमात में गया अमरोहा का एक व्यक्ति आया था। इससे हड़कंप मच गया। उसी व्यक्ति के मोबाइल नंबर से ट्रेस करके पुलिस ने यह खुलासा किया। इन ग्रामीणों का हेल्थ चेक अप करवाया गया है। सभी को निगरानी में रखा गया है। कांठ के अकबपुर चेंदरी, सलेमपुर और गढ़ी गांव के 158 लोग चार मस्जिदों में तकरीर के दौरान शामिल हुए उनको निगरानी में रखा जाएगा। दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले अमोरहा का व्यक्ति तो दिल्ली में ही है पर वहां से मिले मोबाइल नंबर को पुलिस ने ट्रैस करवाया। संबंधित मोबाइल नंबर की सीडीआर से वह जहां पहुंचा वहां की तहकीकात एसएसपी ने करवाईतो यह खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ मिल कर उक्त तीनों गांवों अकबरपुर चेंदरी, गढ़ी और सलेमपुर में जानकारी इकट्ठा की। पता चला यहां इंडोनेशिया के ग्यारह लोग चार अलग अलग मस्जिदों में तकरीर करने आए थे। जनता कर्फ्यू बाइस मार्च को था इसी दिन देर रात यह सभी ग्यारह लोग बाइस सीटर गाड़ी से वापस चले गए। इन लोगों के संपर्क में अमरोहा का उक्त व्यक्ति था। संबंधित व्यक्ति मौजूदा समय मे दिल्ली में बताया जा रहा है। उस समय वह इन गांवों में तकरीर के दौरान रहा। खुलासा होने के बाद यहां कांठ के तीनों गांवों में रह रहे सभी 158 लोगों का चेकअप करवाया गया। इन गांवों के सभी लोगों को चौदह दिन निगरानी में रखा जाएगा। अभी किसी मे कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। इसी वजह से इन लोगों का सैंपल नहीं करवाया गया है। चेक अप करवाने के बाद इनकी निगरानी करवाई जा रही है। अफसर इन गांवों का लगातार दौरा कर रहे हैं। कांठ की एसडीएम प्रेरणा सिंह ने स्थानीय पुलिस के साथ दौरा किया और लोगों को हिदायत दी कि वह बाहर न निकलें। अकबरपुर चेंदरी, सलेमपुर और गढ़ी मे 158 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। तबलीगी जमात में गए एक व्यक्ति के संपर्क में आने की वजह से इन सभी का चेकअप करवाया गया फिलहाल किसी में इस तरह के लक्षण नहीं हैं। अगर जरा सी भी आशंका होगी तो सैंपलिंग होगी। फिलहाल सभी 158 लोगों का चेकअप करवाया गया है। प्रेरणा सिंह, एसडीएम कांठ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें