अलग-अलग स्थान से तीन तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चरस बरामद
मझोला थाना पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3 किलो से अधिक चरस बरामद किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

मझोला थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थान से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक-एक किलो से अधिक चरस बरामद किया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला एसएचओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार रात अभियान चलाया गया। इस दौरान एसआई विनीत खैवाल की टीम ने रात 11:30 बजे सूत मिल के के सामने कुन्दनपुर निवासी विशाल दिवाकर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 किलो 117 ग्राम चरस बरामद की गई। इसी तरह एसआई कुलदीप कुमार की टीम ने केजीके कॉलेज स्विमिंग पुल के खंडहर की सीढ़ियों के पास से रात प्रकाशनगर गली नंबर 2 निवासी प्रियांशु सक्सेना उर्फ सत्या को गिरफ्तार किया गया।
उसके पास से 1 किलो 80 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके अलावा एसआई नितेश कुमार शर्मा की टीम ने कचोधन के पैदान के पास से देर रात करीब डेढ़ बजे पुतली घर चौराहा निवासी रिंकू कश्यप को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 132 ग्राम चरस बरामद की गई। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


