वेद कथा के अंतिम दिन यज्ञमानो को किया गया सम्मानित

Apr 05, 2026 07:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - आर्य समाज बुद्धि विहार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा व वेद कथा का समापन हुआ। पहले दिन यज्ञ किया गया, जबकि महर्षि वाल्मीकि और देवश्रृषि नारद के माध्यम से श्रीराम के आदर्श जीवन पर चर्चा की गई। आयोजन में यज्ञमानों को सम्मानित किया गया और अध्यक्षता प्रधान अम्बरीष त्यागी ने की।

वेद कथा के अंतिम दिन यज्ञमानो को किया गया सम्मानित

आर्य समाज बुद्धि विहार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा व वेद कथा का रविवार को तीसरे दिन विश्राम दिया गया। पहले दिन वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद आर्य मनीषी सुमित्र अगिंस्त ने श्रीराम कथा का शेष भाग सुनाते हुए बताया कि जब महर्षि वाल्मीकि ने देवश्रृषि नारद से पृथ्वी लोक पर श्रेष्ठतम् राजा के बारे में जाना तो देव श्रृषि नारद ने श्रीराम का ही नाम लेकर बताया था। इस प्रथ्वीलोक पर केवल चक्रवर्ती सम्राट अयोध्या में राजा जनक के पुत्र श्रीराम ही ऐसे पुरुष हैं जिनके आदर्श जीवन पर यदि ग्रंथ लिखा गया तो भविष्य के लिए वह ग्रंथ जनमानस के लिये एक आदर्श और प्रेरणादायक स्थापित हो सकता है।

इस मौके पर तीनों दिन बने यज्ञमानों को आचार्य ने सम्मानित किया। आयोजन की अध्यक्षता प्रधान अम्बरीष त्यागी ने की व संचालन पं लालकिशौर शास्त्री ने किया। पूनम शास्त्री, जयराम सिंह, अर्पित,प्रभु, महिमा शास्त्री सार्थक,अमन, आशा जैमिनी रमेश सिंह आर्य शन्नो गुप्ता, वीरवती, संदीप त्रिवेदी यशपाल आर्य, सूर्य प्रकाश द्विवेदी आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।