Moradabad News: भगवान अनेक लीलाएं गुप्त, इस्कॉन कर रहा प्रमाणित प्रचार
Moradabad News: इंद्रा आवास समिति सम्राट अशोक नगर में तीन दिवसीय श्री जगन्नाथ कथा महोत्सव की शुरुआत हुई। कथा प्रचारक महामुनि दास ने भगवान जगन्नाथ की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने भगवान चैतन्य महाप्रभु और उनके प्रेम प्रसंगों का उल्लेख किया। कथा में विभिन्न लीलाओं का श्रवण कराया गया। आयोजन में कई प्रमुख लोग शामिल थे।

Moradabad News: इंद्रा आवास समिति सम्राट अशोक नगर में तीन दिवसीय श्री जगन्नाथ कथा महोत्सव आरंभ किया गया। कथा प्रचारक महामुनि दास ने व्यासपीठ से भगवान जगन्नाथ की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा भगवान चैतन्य महाप्रभु ने अपने जीवन के 14 वर्ष जगन्नाथ पुरी में ही व्यतीत किये। यह राधारानी के भाव में रहकर भगवान के विग्रह में अपने प्रेम भाव प्रकट किया करते थे। स्वयं भगवान जगन्नाथ के कृष्ण रूप में अपने प्रेम की वर्षा करते थे। कथा व्यास ने कहा भगवान की लीलाएं अत्यंत गुप्त हैं। जिनका इस्कॉन पूरी प्रमाणिकता के साथ विश्व में प्रचार कर रहा है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ कलियुग में साक्षात जागृत स्वरूप हैं।
उनके साथ बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा भी हैं। इसके साथ ही उन्होंने भगवान की अन्य कई लीलाओं का भी श्रवण कराया। व्यवस्था में अंबरीष यादव, योगेश्वर दास, राधिका माधव, अमल अर्चन, पुनीत सहाय, विशाल गुप्ता, मदन शर्मा, राजवीर सिंह, चंद्रमुखी, चित्रा देवी दासी, राधा रूपाणी दासी, प्रेम सिंह, ओम प्रकाश जोशी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


