मां पीतांबरा का जन्मोत्सव 20 से, भूमि पूजन आज

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

आदि भवानी पीतांबरा मां का तीन दिवसीय जन्मोत्सव 20 से 22 मई तक जिगर कालोनी में मनाया जाएगा। 20 मई को शोभायात्रा, 21 को रुद्राभिषेक और भजन संध्या होगी, जबकि 22 को यज्ञ और भंडारा होगा। भूमि पूजन बुधवार को चांदीमारी मैदान पर हुआ।

मां पीतांबरा का जन्मोत्सव 20 से, भूमि पूजन आज

आदि भवानी पीतांबरा मां बगलामुखी देवी श्री परिवार महायज्ञ समिति ट्रस्ट मां पीतांबरा का तीन दिवसीय जन्मोत्सव जिगर कालोनी में चांद मारी मैदान के पास 20 से 22 मई तक चलेगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिगर कालोनी स्थित भवन में बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए सिद्धपीठ गुरु राजेंद्र पाल गुप्ता ने बताया 20 मई को शरबती धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली जाएगी। 21 मई को मां का आह्वान, रुद्राभिषेक और भजन संध्या होगी। 22 मई को सुबह यज्ञ और फिर भंडारा होगा। इस आयोजन के लिए आज बुधवार को सायं 4 बजे चांदीमारी के मैदान पर भूमि पूजन होगा। संचालन संयोजक अमित सरीन ने किया।

संजय सिंघल, लक्ष्मी गुप्ता, शुभम अग्रवाल, मुनेंद्र शर्मा, इति सरीन, प्रथम आहूजा, विपिन आदि शामिल रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।