ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादइस बार भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज का दबदबा

इस बार भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज का दबदबा

कांठ। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल घोषित कर दिया है। इस बार...

इस बार भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज का दबदबा
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSat, 31 Jul 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कांठ। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल घोषित कर दिया है। इस बार भी नगर के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज ने अपना दबदबा बरकरार रखा है।

              महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज मौढ़ा पट्टी का सदैव से मंडल एवं जनपद स्तर पर दबदबा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्ष 2018 में कॉलेज के प्रधानाचार्य को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर चुके हैं।

                वर्ष 2021 के परिणाम यूपी बोर्ड ने गत वर्ष के परिणाम के आधार पर परिणाम घोषित कर दिए हैं। नगर के मोहल्ला पृथ्वीगंज निवासी तेजस्विनी शर्मा पुत्री दिवाकर शर्मा 93% अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का अपना आदर्श मानती हैं। वह सिविल परीक्षा को उत्तम अंकों में उत्तीर्ण कर अपने कॉलेज एवं नगर का नाम रोशन करना चाहती हैं। तेजस्विनी के ही छोटे भाई शार्व शर्मा पुत्र दिवाकर शर्मा ने हाई स्कूल में 92.5% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया जो आर्मी में पहुंचकर देश की सेवा करना चाहते हैं। बता दें कि तेजस्विनी शर्मा ने हाई स्कूल में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। द्वितीय स्थान पर रितिका पुत्र सुचित्र कुमार निवासी भरतपुर की मडैय्यो ने 91% अंक प्राप्त कर पाया है। वह आईएएस बनने का स्वर्णिम स्वप्न सजाएं हैं। मोहम्मद जीशान पुत्र अनीस अहमद निवासी ऊमरी कलां ने 90.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

                    हाई स्कूल में इसिका पुत्री मनोज कुमार निवासी ग्राम खाईखेड़ा रतूपुरा ठाकुरद्वारा ने 93.5% अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। आर्यन प्रताप सिंह पुत्र राजीव प्रताप सिंह निवासी मोहल्ला बिशनपुरा कांठ ने 92.16% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। गत वर्षों के अनुसार कॉलेज के 10 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कॉलेज में जश्न का माहौल है। कॉलेज के प्रधानाचार्य मदन सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य का कहना है कि भले ही मेरिट का आधार इस बार कोरोना के कारण नहीं बन पाया है लेकिन फिर भी वह कॉलेज के बच्चों के अंकों से संतुष्ट हैं और अध्यापक भी उनके अच्छे भविष्य के लिए मेहनत करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें