राष्ट्रीय साहित्य समारोह में साहित्यकारों ने बिखेरी चमक
Moradabad News - मुरादाबाद में युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, महाराजा हरिशचंद्र कॉलेज और साहित्यिक मुरादाबाद के सहयोग से तृतीय राष्ट्रीय साहित्य समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़...

मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच उप्र इकाई, महाराजा हरिशचंद्र कॉलेज एवं साहित्यिक मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को तृतीय राष्ट्रीय साहित्य समारोह संपन्न हुआ। युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह श्रेयस के संयोजन में आयोजित इस साहित्यिक समारोह में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, नई दिल्ली से पधारे साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। लखनऊ से आए गीतकार मनीष मगन ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की। युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच उ.प्र. इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह श्रेयस, उपाध्यक्ष डॉ. मुहम्मद जावेद, प्रदेश महासचिव नंदकिशोर वर्मा जलदूत, साहित्यिक मुरादाबाद के संस्थापक डॉ. मनोज रस्तोगी तथा प्रख्यात साहित्यकार डॉ. महेश दिवाकर ने कार्यक्रम में पधारे अतीत साहित्यकारों को अंग वस्त्र पहनाकर एवं सम्मान पत्र प्रदान कर स्वागत किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन के सभागार में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम, तीन सत्रों में संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच के केंद्रीय इकाई के अध्यक्ष राम किशोर उपाध्याय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राम बहादुर मिश्र रहे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट राजेश श्रीवास्तव, महेंद्र भीष्म ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. महेश दिवाकर, डॉ. मनोज रस्तोगी, डॉ. जयप्रकाश तिवारी, डॉ. संदीप बडोला आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




