Moradabad News: मिशन कंपाउंड के चार घरों में चोरों का धावा, हजारों का माल उड़ाया
Moradabad News: फोटो- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित मिशन कंपाउंड में गुरुवार रात चोर ने

Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित मिशन कंपाउंड में गुरुवार रात चोर ने चार मकानों को निशाना बनाया। दो में सामान चोरी करके ले गया, जबकि अन्य मकान में चोरी की कोशिश नाकाम रही। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी है। चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। थाना सिविल लाइंस के मिशन कंपाउंड में गुरुवार रात छत पर बने ममटी के रास्ते चोर ने घरों में घुसकर चोरी की। बताया गया कि रिटायर्ड शिक्षिका के सालिनी सिंह के मकान में छत के रास्ते घुसकर दो मोबाइल फोन और तीन पर्स में रखी नकदी समेत करीब 50 हजार रुपये का माल समेट कर ले गए।
इसके अलावा मोहल्ले में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड एलिक आर सिंह और उनकी पत्नी सीमा के घर से चोर 35 हजार रुपये की नकदी, सोने की दो अंगूठी ओर दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। इसके बाद चोर नीरज और आशा सिंह के घर में भी चोरी की कोशिश किए, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में चोर रिटायर्ड रेलवेकर्मी हैरिशन के यहां पहुंच गया। लेकिन तभी वह जाग गए। आवाज लगाने पर चोर वहां से निकल कर छत से कूद कर भाग निकला। सुबह जागने पर सभी चोरी का का पता चला। इस मामले में सीमा पत्नी एलिक आर सिंह की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर मोहल्ले के लोगों से जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो चोरी करने वाला आरोपी युवक कैमरे में कैद मिला। एसएचओ सिविल लाइंस हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। जांच कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।


