घर में घुसकर चोरी करते नशेड़ी युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा
Moradabad News - गुरुवार को असलेमपुर में एक नशे के आदी युवक को ग्रामीणों ने चोरी करते पकड़ा। युवक ने रोहिताश सिंह के घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश की। परिजनों की शोर मचाने पर युवक खेतों की ओर भागा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

नशे के आदी युवक को गुरुवार घर में घुसकर चोरी करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा और 112 पुलिस के हवाले कर दिया हैं। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असलेमपुर निवासी रोहिताश सिंह पुत्र नत्थू सिंह के घर में एक युवक घुस गया। परिजनों को आहट होने पर उन्होंने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरता देख युवक दीवार फांदकर खेतों की ओर भागने लगा। ग्रामीणों ने लगभग एक किलोमीटर तक पीछा कर युवक को पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम सालिम पुत्र अहमद अली निवासी मोहल्ला बिजली के पीछे, वार्ड 22, ठाकुरद्वारा बताया। पुलिस के मुताबिक उसके पास से कपड़ों पर लगाने वाली एक आर्टिफिशियल लटकन बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




