ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादभगतपुर में दो घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत

भगतपुर में दो घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत

थाना क्षेत्र के ग्राम जालपुर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी व जेवर चोरी कर लिया। तड़के जागने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों...

भगतपुर में दो घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 12 Aug 2021 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के ग्राम जालपुर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी व जेवर चोरी कर लिया। तड़के जागने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।

ग्राम जालपुर निवासी सचेंद्र कुमार उर्फ विक्की के अनुसार बुधवार रात घर के आंगन में सोए थे। तड़के परिवार के सदस्यों ने घर का सामान बिखरा देखा। अन्दर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं ग्रामीण जबर सिंह के यहां से भी चोरों ने नकदी व जेवर उड़ा लिए। सुबह जागने पर परिजन ने सामान बिखरा देखा तब उन्हें चोरी का एहसास हुआ। ग्रामीण सचेंद्र कुमार उर्फ विक्की ने बताया कि उन्होंने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें