डिलारी में गोदाम से चार गैस सिलेंडर चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - गांव जुल ढकिया के पास हरि कृपा इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से चोरों ने तीन गैस सिलेंडर और एक फायर सिलेंडर चुरा लिया। चौकीदार सचिन कुमार ने जब खाना खाने के लिए गोदाम का गेट खोला, तब दो अज्ञात चोरों ने चोरी की। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

डिलारी में गोदाम से चार गैस सिलेंडर चोरी

थाना क्षेत्र के गांव जुल ढकिया के पास बुधवार को हरि कृपा इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से चोरों ने तीन गैस सिलेंडर, एक फायर सिलेंडर चोरी होने की घटना से खलबली मच गई। गांव फरीदपुर कासम निवासी सचिन कुमार डिलारी-करनपुर मार्ग स्थित गांव जुल ढकिया में हरि कृपा इंडेन गैस गोदाम पर चौकीदारी करता है, मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे रोजाना की तरह गोदाम का गेट खुला छोड़कर एक व्यक्ति मिश्रीलाल को जिम्मेदारी सौंप कर खाना खाने घर गया हुआ था, थोड़ी देर के बाद मिश्रीलाल ने फोन करके बताया कि दो अज्ञात चोरों ने गोदाम में घुसकर तीन गैस सिलेंडर, एक फायर सिलेंडर चुरा कर ले गए।

घटना से गोदाम पर भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित ने थाना डिलारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है,पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।