ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादखत्म होगा इंतजार स्नातक विधायक का परिणाम आज

खत्म होगा इंतजार स्नातक विधायक का परिणाम आज

मुरादाबाद। स्नातक विधायक के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दो फरवरी को मुरादाबाद बरेली सीट के स्नातक विधायक का परिणाम आएगा। मुरादाबाद से...

खत्म होगा इंतजार स्नातक विधायक का परिणाम आज
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 01 Feb 2023 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद। स्नातक विधायक के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दो फरवरी को मुरादाबाद बरेली सीट के स्नातक विधायक का परिणाम आएगा। मुरादाबाद से तमाम लोग बरेली मतगणना में पहुंच रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी डा. जयपाल सिंह व्यस्त मुरादाबाद के रहने वाले हैं। वह एक उप चुनाव और एक मुख्य चुनाव 2017 में जीत चुके हैं। भाजपा के टिकट से इस बार भी वह मैदान में हैं। मुरादाबाद और बरेली मंडल के नौ जिलों का चुनाव हुआ है। परिणाम बरेली में मतगणना के बाद घोषित किया जाएगा। भाजपा और सपा दोनों दलों के लोग परिणाम को लेकर उत्सुक हैं। दोनों दलों के कुछ प्रमुख पदाधिकारी बरेली मतगणना स्थल पर पहुंच रहे हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उनकी टीम मतगणना में पहुंचेगी। सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव की टीम को भी मतगणना का इंतजार है। सपा नेता भी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। जीत हार का फैसला होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है पर अटकलों का बाजार गर्म है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें