पत्नी को मारपीट कर छत से फेंका, पति को जेल

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर कलां में विवाहिता को पति ने छत से फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सवेरे होश आने पर घायल महिला ने अपना इ

पत्नी को मारपीट कर छत से फेंका, पति को जेल

कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर कलां में विवाहिता को पति ने छत से फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सवेरे होश आने पर घायल महिला ने अपना इलाज कराया। मामले को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पति को गिरफ्तार कर लिया। ऊषा पत्नी सुधीर निवासी धर्मपुर कलां ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी 15 साल पूर्व सुधीर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति परेशान किया करता है। 3 जून को रात करीब 10 बजे उसके पति ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा और जान से मारने की नीयत से छत से फेंककर भाग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई।

सवेरे उसे होश आया तो वह उठी और अपना उपचार कराया। मामले को लेकर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और आरोपी पति को जेल भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।