जमीन के मामले में जानलेवा हमले व मारपीट में आठ पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - आबादी की जमीन को लेकर हुए मारपीट जानलेवा हमला करने के मामले में थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आधा दर्जन से अधिक महिला पुरुषों के खि

जमीन के मामले में जानलेवा हमले व मारपीट में आठ पर केस

आबादी की जमीन को लेकर हुए मारपीट जानलेवा हमला करने के मामले में थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आधा दर्जन से अधिक महिला पुरुषों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पट्टी मोढा निवासी परमानंद ‚दयानंद‚ रामानंद एवं दूसरे पक्ष के राजकुमार उर्फ बबलू आदि में आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है इसी बात को लेकर विगत 5 मई को दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले थे और पथराव हुआ था जिसमें दोनों पक्षों के एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए थे, थाना पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया था दूसरे पक्ष के राजकुमार उर्फ बबलू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 5 मई को सुबह जब वह अपनी जमीन पर पहुंचा तो वहां परमानंद‚ रामानंद‚ दयानंद आदि जमीन पर छज्जा निकाल कर गेट लगा रहे थे जब उसने इस बात को मना किया तो ललित‚ अनिल पुत्रगण परमानंद वर्षा पत्नी ललित अंश पुत्र दयानंद व उनके साथ उनके परिवार की अन्य महिलाओं लड़कों ने उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी जब गाली देने को मना किया तो सभी ने लाठी डंडे व लोहे के पाइप से बुरी तरह मारा पीटा जिससे वह बेहोश होकर गिर गया शोर सुनकर कृष्णा सतपाल जयविन्द्र सिंह स्पर्श आदि बहुत से लोग आ गए जिन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया दयानंद ने जान से मारने की नीयत से फायर मारा जिससे वह बाल बाल बच गया कई गंभीर चोट उसके आई हैं और पुलिस ने उसे उसी दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है मामले की विवेचना की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।