दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का आरोप, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
विवाहिता ने पति और अन्य ससुरालियों पर उत्पीड़न, मारपीट, तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी पुलिस ने

विवाहिता ने पति और अन्य ससुरालियों पर उत्पीड़न, मारपीट, तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी पुलिस ने तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका निकाह 3 दिसंबर 2023 को थाना शेरकोट क्षेत्र के गांव निवासी परवेज आलम पुत्र अब्दुल मन्नान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में एक मारुति कार और पांच लाख रुपये नकद की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता के अनुसार 31 मई 2026 की रात वह अपने कमरे में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका जेठ जावेद कमरे में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी उसने अपने ससुराल वालों और मायके पक्ष को दी, लेकिन उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। महिला का आरोप है कि अगले दिन सुबह पति, सास, ससुर और ननद ने उसे दहेज की मांग को लेकर गालियां देते हुए मारपीट की। विरोध करने पर लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई की गई तथा दुपट्टे से गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर पहुंचे उसके परिजनों ने किसी तरह उसे बचाया। पीड़िता ने आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान उसके पति ने परिजनों के सामने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया और दोबारा घर में न रखने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि उन्हे धक्के देकर ससुराल से बाहर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति,देवर समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


