किशोरी से छेड़खानी में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी ने एक आरोपी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है आरोप है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की, तब उन लोग

किशोरी से छेड़खानी में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी ने एक आरोपी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है आरोप है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की, तब उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस संबंध में तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित परिवार ने बताया कि 28 मई की रात किशोरी गांव में अपनी नानी के घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी उस्मान ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा, उसके शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर किशोरी के परिजनों ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और गाली गलौज करने लगे। इस संबंध में किशोरी की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है‌।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।