ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकांवड़ बेड़ों की वापसी शुरू, गूंजने लगा बम बम भोले

कांवड़ बेड़ों की वापसी शुरू, गूंजने लगा बम बम भोले

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार गए कांवड़ बेड़ों ने वापसी शुरू कर दी है। हालांकि सोमवार को इनकी संख्या कम ही रही। इसमें अधिकांश बरेली और उसके आगे के श्रद्धालु रहे। मंगलवार...

कांवड़ बेड़ों की वापसी शुरू, गूंजने लगा बम बम भोले
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 17 Feb 2020 08:02 PM
ऐप पर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार गए कांवड़ बेड़ों ने वापसी शुरू कर दी है। हालांकि सोमवार को इनकी संख्या कम ही रही। इसमें अधिकांश बरेली और उसके आगे के श्रद्धालु रहे। मंगलवार से इसके शहर पहुंचने में इजाफा होगा। उधर वाहनों से जाकर उन्हीं से वापस आने वाले बेड़े भी आज ही से जाना शुरू हो जाएंगे।

बरेली और उसके आसपास के जो बेड़े जल लेने हरिद्वार गए थे उन्होंने आना भी शुरू कर दिया है। इनमें से कुछ कांवड़िये सोमवार को शहर से पास हुए। हालांकि महाशिवरात्रि तक इनके आने की संख्या में बढ़ोत्तरी होती रहेगी। उधर बाइकों और निजी वाहनों से जाने वाले बेड़े आज मंगलवार जाने शुरू हो जाएंगे। जबकि ब्रजघाट जाने वाले श्रद्धालु भी आज से ही जाना शुरू कर देंगे।

भोले की भक्ति में नजर आएगी डीजे के गीतों की तरंग

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सौ से अधिक बेड़े हरिद्वार गए हैं। कुछ ब्रजघाट जाएंगे। इनमें डीजे के माध्यम से भोले की भक्ति का संगीत भी उनकी भक्ति से सराबोर करेगा। इनमें शहर सहित ग्रामीण अंचलों के डीजे भी गए है। इनमें तीस हजार से अस्सी हजार तक के डीजे शामिल हैं। अब कांवड़ बेड़ों में डीजे के माध्यम से भोले का भक्ति संगीत प्रवाहित होने का चलन बढ़ गया है। इसीलिए शहर से हिरद्वार और बुजघाट जाने वाले कांवड़बेड़ों में भी डीजे लगाए गए हैं। डबल फाटक सीतापुरी में डीजे संचालन रमेश शर्मा ने बताया कि सस्ते के चक्कर में लोग ग्रामीण अंचलों तक के डीजे ले गए हैं। छोटे बड़े के हिसाब से बेड़ों में तीस हजार से लेकर अस्सी हजार तक के डीजे ले जाए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें