ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादझांसा देकर बनाए संबंध, अचानक तोड़ दिया रिश्ता

झांसा देकर बनाए संबंध, अचानक तोड़ दिया रिश्ता

कारोबारी के बेटी ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती की डेढ़ साल पहले युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उसने एसएसपी से कार्रवाई...

झांसा देकर बनाए संबंध, अचानक तोड़ दिया रिश्ता
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 15 Sep 2020 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें

कारोबारी के बेटी ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती की डेढ़ साल पहले युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उसने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस को जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

पीड़िता मझोला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। एमकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह कंप्यूटर का डिप्लोमा कर रही है। इसी बीच उसकी फेसबुक के जरिए दोस्ती एक युवक से हो गई। उसने खुदको नोएडा स्थित फर्म में मैनेजर बताया। इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। परिवार वालों ने रिश्ते का विरोध भी किया, मगर पीड़िता की जिद के आगे वह बेबस हो गए। उन्होंने मौन स्वीकृति दे दी। करीब दस दिन पहले प्रेमी ने रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता से बातचीत भी करनी बंद कर ली। अपने मोबाइल नंबर भी स्वीच ऑफ कर लिए। मजबूर होकर पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि न्याय नहीं मिला तो धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें