ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादशिक्षक संघ की नवगठित कार्यकारिणी ने ली शपथ

शिक्षक संघ की नवगठित कार्यकारिणी ने ली शपथ

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को एसएस इंटर कॉलेज में आयोजित किया...

शिक्षक संघ की नवगठित कार्यकारिणी ने ली शपथ
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 16 Jan 2022 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को एसएस इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन व मां शारदा की स्तुति से समारोह की शुरुआत की गई। मंडल अध्यक्ष विमलेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरिराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष तुंगीश यादव, पूर्व जिलामंत्री राजपाल सिंह, सुहासिनी सिंह, आशुतोष कुमार व नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल संयोजक वीर सिंह ने की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश शर्मा भी टीम के साथ उपस्थित रहे। प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी तथा 2021-22 के जनपदीय निर्वाचन के पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। मेजर डॉ. देवेंद्र सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी का परिचय कराया। कार्यक्रम में विद्यालयों में जारी 14 वर्ष की आयु से अधिक के विद्यार्थियों के टीकाकरण में योगदान देने की बात कही। डॉ. देवेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में शामिल शमशाद हुसैन, अनुराग त्यागी, नितिन मेसी, खुशबू चौधरी, अंशु रानी, सुहासिनी सिंह, जगदीश चंद्र समेत सभी पदाधिकारी व सदस्यों को शिक्षकों की समस्याओं को जनपद स्तर पर मंडल स्तर पर एवं प्रांत स्तर पर हल कराने में सहयोग देने की बात कही। अंत में स्व. ओमप्रकाश शर्मा को शिक्षक हित में किए उनके कार्यों के लिए याद किया गया। पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी की गई। कार्यक्रम का संचालन जगदीश चंद्र ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें