ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादधूमधाम के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

धूमधाम के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

बिलारी। नगर में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर अनेकों जगह खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने श्रद्धा...

धूमधाम के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 14 Jan 2021 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बिलारी। नगर में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर अनेकों जगह खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ दान पुण्य कार्य भी किया।

अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार ने किया वितरण: नगर के शाहबाद रोड पर अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार ने शाहाबाद रोड पर किसान ट्रेडर्स पर खिचड़ी का वितरण किया। जिसमें राकेश कुमार भटनागर, राजेंद्र कुमार, यशवर्धन, सूरज सिंह ,आशीष भटनागर, जगत सिंह, कनिका भटनागर, कमलेश भटनागर,राजीव कुमार आदि ने सहयोग दिया।

पुराने ओरिएंटल बैंक पर हुआ खिचड़ी का वितरण: यहां पर हर साल की तरह बड़े ही धूमधाम के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। यहां पर श्रद्धालुओं ने खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया। जिसमें विपिन कुमार गुप्ता, सचिन गुप्ता, लकी गुप्ता, नरेश प्रजापति, रमेश गुप्ता, शौर्य गुप्ता, रजत गुप्ता, केशव गुप्ता आदि ने सहयोग दिया।

विद्यार्थी परिषद ने किया खिचड़ी का वितरण: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी का वितरण किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहसील प्रचारक संदीप कुमार, चंद्रशेखर शर्मा, विशाल सिंह,दीप कुमार, हरिओम सिंह, सोमिल सक्सेना, सचिन कुमार, शिवा राघव, सुनील ठाकुर, जीतू शर्मा आदि ने सहयोग दिया।

भाजपा नेता के फार्म हाउस पर खिचड़ी का वितरण: सादिकपुर कलीजपुर गांव में भाजपा नेता सुरेश सैनी के फार्म हाउस पर खिचड़ी का वितरण किया गया। यहां जिला महामंत्री चंद्रपाल सैनी, आदित्य प्रताप शाक्य, प्रकाश चंद्र, ठाकुर वीरपाल सिंह, कय्यूम पहलवान, राजेंद्र सिंह, प्रकाश प्रजापति, हरिद्वारी प्रधान जी, डोरीलाल, प्रेमपाल सिंह राघव, मलखान सिंह ,नरेश ढाका, बलवीर सैनी आदि ने सहयोग दिया।

गायत्री परिवार ने किया खिचड़ी का वितरण: बहोरनपुर नरौली में प्रेम शांति इंटर कॉलेज में विश्व गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। इससे पहले यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव में मकर संक्रांति के पर्व का महत्व बताया। इस मौके पर प्रबंधक प्रेमपाल सिंह, मुनेश पाल सिंह, शंकरलाल, आदित्य राघव, दीपक सिंह, नैतिक राघव, प्रशांत सिंह, वीरेश कुमार, अंशु गोस्वामी, चमन कश्यप, कुमारी सजल राघव, निशा कुमारी, प्रीति कुमारी, रजनी कुमारी आदि ने सहयोग दिया।

सामाजिक चेतना ट्रस्ट ने किया खिचड़ी के प्रसाद का वितरण: नगर के सर्राफा बाजार में सामाजिक चेतना एवं ट्रस्ट व युवा व्यापार मंडल के तत्वाधान में खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर आशीष कुमार जादौन, अमित गुप्ता, बिट्टू सक्सेना, अजय माथुर, अमित सिंह, सोनू कुमार,मोनू आदि ने सहयोग दिया।

रुस्तम नगर सहसपुर में खिचड़ी का वितरण: रुस्तम नगर सहसपुर में फिनो बैंक के निकट खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। यहां पर नवीन गुप्ता, विमल चौहान, मनोज प्रजापति, अजय शर्मा, विजेंद्र सैनी, प्रथम सिंह, अक्षत चौहान, आलोक शर्मा, नफीस अहमद, उज्जवल गुप्ता, राहुल गोस्वामी, अंकित चंद्रा आदि ने खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया।

फोटो सहित

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें