ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादगर्ल फ्रेंड की खातिर खुद ही रची थी लूट की फर्जी कहानी

गर्ल फ्रेंड की खातिर खुद ही रची थी लूट की फर्जी कहानी

गर्ल फ्रेंड की खातिर चावल व्यापारी ने खुद ही लूट की फर्जी कहानी रची थी। बुधवार को मुगलपुरा पुलिस ने तीन लाख रुपए की लूट का पर्दाफाश कर दिया। गिरफ्तार चावल व्यापारी की निशानदेही पर दुकान से एक लाख 26...

गर्ल फ्रेंड की खातिर खुद ही रची थी लूट की फर्जी कहानी
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 05 Aug 2020 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्ल फ्रेंड की खातिर चावल व्यापारी ने खुद ही लूट की फर्जी कहानी रची थी। बुधवार को मुगलपुरा पुलिस ने तीन लाख रुपए की लूट का पर्दाफाश कर दिया। गिरफ्तार चावल व्यापारी की निशानदेही पर दुकान से एक लाख 26 हजार रुपए और दो मोबाइल फोन बरामद हो गए। पूछताछ में उसने फर्जी कहानी गढ़ने की जानकारी दी। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। खुलासा एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने मुगलपुरा थाने पर प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि तीन अगस्त को रामपुर टांडा निवासी चावल व्यापारी मोहम्मद शुएब ने पुलिस को अपने साथ तीन लाख रुपए लूट की सूचना दी थी। बताया था कि ऑटो में सवार युवकों ने नशा सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जांच शुरू की तो शुएब द्वारा बताई गई कहानी गलत साबित होने लगी। सीसीटीवी फुटेज भी उस समय के नहीं मिले। पूछताछ करने के लिए वह थाने नहीं आया। गर्ल फ्रेंड से मिलने के लिए दिल्ली चला गया। दिल्ली जाकर चावल व्यापारी ने दूसरा मोबाइल और सिम खरीदा। उससे अपनी गर्ल फ्रेंड से बात की। घटना की जानकारी दी। गर्ल फ्रेंड ने उसे वापस घर जाने के लिए बोला। जैसे ही चावल व्यापारी रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचा तभी उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने पूरी घटना बयां कर दी। एसपी सिटी ने बताया कि शुएब के परिजन दूसरी जगह रिश्ता तय करना चाहते थे, जबकि चावल व्यापारी जबलपुर निवासी अपनी प्रेमिका से ही रिश्ता करना चाहता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें