शहर की घनी आबादी वाले इलाके होंगे सेनिटाइज
बरेली में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वायरस पर अंकुश की तैयारी में जुट गया है। शहर के घनी आबादी वाले इलाकों को सेनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए शहर के प्रमुख सभी आबादी वाले क्षेत्रों को सूचीबद्ध किया...
बरेली में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वायरस पर अंकुश की तैयारी में जुट गया है। शहर के घनी आबादी वाले इलाकों को सेनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए शहर के प्रमुख सभी आबादी वाले क्षेत्रों को सूचीबद्ध किया गया है। निगम ने इस काम के लिए छह टीमों का गठन किया है।
नोएडा, मेरठ के बाद बरेली में कोरोना की दस्तक ने मुरादाबाद प्रशासन सकते में है। बरेली में मिला कोरोना पॉजिटिव के रिश्तेदार मुरादाबाद में रहते है। हालांकि युवक नोएडा में सर्विस करता है पर 22 मार्च को बरेली में पहुंचने के बाद उसका संक्रमण की आशंका में टेस्ट कराया गया जहां कोरोना की पुष्टि हुई। संक्रमण के पैर पसारने की अंदेशे में जिला प्रशासन की पहल के बाद निगम ने एक बार फिर शहर को सेनिटाइज्ड कराने का खाका बना है। निगम के अनुसार शहर के सभी घनी आबादी वाले क्षेत्रों मे सेनिटेशन अभियान चलेगा। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय वर्मा ने बताया कि सेनिटेशन की तैयारी हो गई है। सेनिटेशन के लिए घनी आबादी वाले इलाके चुने गए है। जिनमें बुध बाजार, टाउनहाल, गंज बाजार, टाउन हाल, गलशहीद, जामा मस्जिद समेत तमाम इलाकों को सेनिटेशन के लिए चुना गया है। संक्रमण मुक्ति के लिए छह टीमें बनाई गई है जिनमें चार चार सदस्य रहेंगे। अब दूसरी बार होगा कि जब शहर में निगम दूसरी बार सेनिटेशन कराएगा।