ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादरामगंगा विहार डकैती कांड : सोना गिरवी रखने के बहाने की गई थी सर्राफ के यहां रेकी

रामगंगा विहार डकैती कांड : सोना गिरवी रखने के बहाने की गई थी सर्राफ के यहां रेकी

मुरादाबाद के रामगंगा विहार में सर्राफ के यहां दिनदहाड़े डकैती डालने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने छह घंटे की रिमांड पर लिया। इस दौरान दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चक्कर की मिलक में दबाई गई डेढ़ किलो...

रामगंगा विहार डकैती कांड : सोना गिरवी रखने के बहाने की गई थी सर्राफ के यहां रेकी
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 04 Aug 2017 05:05 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद के रामगंगा विहार में सर्राफ के यहां दिनदहाड़े डकैती डालने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने छह घंटे की रिमांड पर लिया। इस दौरान दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चक्कर की मिलक में दबाई गई डेढ़ किलो चांदी व दो तमंचे कारतूसों के साथ बरामद हुए। पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया। बताया कि सर्राफ के घर जेवर गिरवीं रखने के बहाने ही बदमाशों ने पूरे घर की रेकी की थी। इसके बाद ही डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। शाम को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। 22 जुलाई को पॉश कालोनी में शुमार रामगंगा विहार निवासी सर्राफा कारोबारी राजीव अग्रवाल अग्रवाल के दिनदहाड़े धावा बोला था। परिजनों को बंधक बनाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपए के सोना-चांदी के जेवरात लूटकर ले गए थे। दूसरे दिन पुलिस ने अगवानपुर बाईपास के पास मुठभेड़ में दो बदमाशों अब्दुल बहाव पुत्र नवाब निवासी घोषीपुरा थाना कांठ, सलमान उर्फ भूरा पुत्र अब्दुल सलाम चक्कर की मिलक सिविल लाइंस को गिरफ्तार किया था। दोनों गोली लगने से जख्मी हुए थे। एक दरोगा नीरज शर्मा भी घायल हो गए थे। दो बदमाशों सतेंद्र उर्फ लालू पुत्र वीर सिंह गुर्जर निवासी नगला थाना कांठ व फैजान पुत्र महबूब निवासी घोसीपुरा कांठ को रात में पकड़ा था। इनके कब्जे से एक करोड़ बीस लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवरात बरामद हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना में बृजेश, नासिर, जाकिर व अफ्फान बदमाशों के नाम भी उजागर हुए थे। सभी डकैती में शामिल थे। बृजेश छोड़कर तीनों कोर्ट में हाजिर हो गए थे। गुरुवार को पुलिस ने जाकिर और नासिर निवासी चक्कर की मिलक को पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। अब्दुल वहाब व सलमान सोना गिरवीं रखने के बहाने दोनों ने सर्राफ के घर के रेकी की थी। कितने सदस्य परिवार में हैं। कौन कितने बजे घर से बाहर जाता है। आदि जानकारी जुटाई थी। इसके बाद ही सोनकपुर स्टेडियम के पास डकैती की घटना की योजना बनाई गई थी। दोनों चक्कर की मिलक स्थित साईं गार्डेन के पास ले गए, जहां दोनों की निशानदेही पर जमीन में दबाई गई डेढ़ किलो चांदी व दो तमंचे बरामद हो गए। पुलिस ने शाम चार बजे दोनों को जेल भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें