ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादछेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपति के घोंपा शीशा

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपति के घोंपा शीशा

मझोला थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपति पर जानलेवा हमला किया गया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला ने जेठ पर हमला करने...

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपति के घोंपा शीशा
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 19 Mar 2020 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

मझोला थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपति पर जानलेवा हमला किया गया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला ने जेठ पर हमला करने का आरोप लगाया। पीड़िता गागन वाली मैनाठेर की रहने वाली है। पति प्राईवेट काम करता है। चार मंजिला मकान में चार भाई साथ रहते हैं। पीड़िता नीचे रहती है। आरोप है कि जेठ गंदी नजर रखता है। बुधवार रात उसने नशे की हालत में छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। बचाने आए पति को शीशा घोंपकर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर मझोला राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें