ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादनगर की सेवा में लगे पालिका कर्मियों का किया आभार व्यक्त

नगर की सेवा में लगे पालिका कर्मियों का किया आभार व्यक्त

पालिका अध्यक्ष ज्योति सिंह के प्रतिनिधि भाजपा नेता चौधरी ऋषि पाल सिंह ने नगर पालिका में पहुंचकर सभी सफाई कर्मियों और सफाई नायकों को बुलाकर नगर में किए जा रहे विशेष कार्य योगदान के लिए उनका आभार...

नगर की सेवा में लगे पालिका कर्मियों का किया आभार व्यक्त
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 01 Apr 2020 05:43 PM
ऐप पर पढ़ें

पालिका अध्यक्ष ज्योति सिंह के प्रतिनिधि भाजपा नेता चौधरी ऋषि पाल सिंह ने नगर पालिका में पहुंचकर सभी सफाई कर्मियों और सफाई नायकों को बुलाकर नगर में किए जा रहे विशेष कार्य योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को मास्क व सेनिटाइजर भी उपलब्ध कराया।बुधवार को वह नगर पालिका परिषद में पहुंचे कहा कि सभी पालिका कर्मियों ने बिलारी को क्लीन करने में जितना बेहतर कार्य किया है। उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतना कम है। इसके साथ ही पालिका कर्मी दिन रात एक कर के नगर को स्वच्छ व सेनिटाइज करने के लिए लगे हुए हैं। लिहाजा पालिका भी सभी कर्मियों के बारे में कुछ ना कुछ इस वैश्विक आपदा से निपटने के बाद सोचेगी। सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया, बाद में पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पालिका के ईओ और एसडीएम संजय कुमार मीना के साथ वार्ता कर नगर के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की। इसके साथी पालिका के कार्यों की रूपरेखा के बारे में भी वार्ता की। फोटो सहित

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें