जीडी किंग्स को हराकर थांवला राइटर सेमीफाइनल में पहुंचा

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

आइडिया ग्राउंड पर प्रीमियम नाइट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच थांबला राइटर और जीडी किंग्स के बीच हुआ। थांबला राइटर ने 101 रन बनाकर 26 रनों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच सनराइज हैदराबाद और लखनऊ सुपर जेंट्स के बीच हुआ, जिसमें बारिश के कारण खेल रोक दिया गया।

जीडी किंग्स को हराकर थांवला राइटर सेमीफाइनल में पहुंचा

आइडिया ग्राउंड पर चल रहे प्रीमियम नाइट टूर्नामेंट में जीडी किंग और थावंला राइटर के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें टॉस जीत कर पहले थांबला राइटर ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 101 रन बनाए, बाद में जीडी किंग्स की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 75 रन जुटाए और मैच थांबला राइटर ने 26 रनों से जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं दूसरा मैच सनराइज हैदराबाद और लखनऊ सुपर जेंट्स के बीच खेला गया। सनराइज हैदराबाद ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सनराइज हैदराबाद ने पहले खेल कर 10 ओवर में 93 रन बनाए, बाद में लखनऊ सुपर जेंट्स की टीम 7 ओवर ही खेल पाई, तेज हवा और बारिश के चलते खेल बीच में ही रोक दिया गया, अब यह मैच बाद में खेला जाएगा।

मैच की स्कोरिंग तारिक जमाल, कॉमेंटेटर सोनू अंसारी, मास्टर यामीन अजीज अंपायरिंग रियाजुल रहमान और रियाज अहमद ने की। इन दोनों मैच में मुख्य अतिथि शिव अर्चना ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सागर गुप्ता रहे. मैच को कामयाब बनाने में तस्लीम अजहरी, मीनू एडवोकेट तथा बिट्टू अंसारी का विशेष योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।